इस कार्यक्रम में डॉ. शशिकांत शंभरकर, उप संचालक, स्वास्थ्य विभाग, नागपुर; डॉ. निवृत्ति राठोड़, जिला शल्य चिकित्सक, नागपुर; डॉ. मोहपे, नागपुर; डॉ. राहुल कन्नमवार, अध्यक्ष, मैग्मो महाराष्ट्र; डॉ. संदीप गेड़ाम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सहायक संचालक, कुष्ठरोग विभाग, चंद्रपुर; एवं डॉ. अमित सालवे, उपाध्यक्ष, मैग्मो उपस्थित थे।
कुष्ठ रोग एवं उसके उपचार से संबंधित जानकारी प्रदान करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिनदर्शिका चंद्रपुर जिले के सभी कुष्ठ रोगियों एवं सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में वितरित की जाएगी।